BR Ambedkar Jayanti speech : डॉ. बीआर अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, बहु-भाषाविद्, धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत में छूआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि अस्पृश्यता को हटाए बिना राष्ट्र की प्रगति नहीं हो सकती है। 14 अप्रैल का दिन देश भर में अंबेडकर जयंती के तौर पर मनाया जाता है। वह भारत में दलितों व पिछड़े वर्गों को मसीहा थे। ये लोग उन्हें बाबासाहेब कहकर बुलाते थे। बाबासाहेब ने भारत के संविधान निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई जिसके चलते उन्हें संविधान का जनक भी कहा जाता है। अंबेडकर जयंती के मौके पर स्कूल, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम होते हैं। अगर आप कहीं अंबेडकर जयंती पर निबंध लिख रहे हैं या स्पीच दे रहे हैं। तो नीचे दी गईं लाइनों को शामिल कर सकते हैं। Ambedkar Jayanti speech essay in hindi : अंबेडकर पर 10 लाइनें 1. डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल सन् 1891 में मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। बाबासाहेब के पूर्वज लंबे समय...